लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने न्यासों, संस्थानों को ऑडिट रिपोर्ट में विलंब के लिए ‘माफी’ दी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर आयकर विभाग ने कर छूट के लिए दावा करने वाले न्यासों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अस्पतालों को ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने में विलंब के लिए माफी दे दी है।

किसी भी कोष, न्यास, शैक्षणिक और चिकित्सा विश्वविद्यालय और अस्पतालों और अन्य संस्थानों के लिए आयकर छूट का दावा करने के लिए संबंधित वर्ष में कुल आय कर छूट की अधिकतम सीमा से ज्यादा होने पर अपने खातों का ऑडिट कराना होता है।

आयकर कानून के तहत ऐसे संस्थान निर्धारित समयसीमा में 10बीबी फॉर्म में लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही कर लाभ का दावा कर सकते हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा गया है कि आयकर आयुक्त ‘विलंब के लिए माफी’ देते हुए आकलन वर्ष 2018-19 से पहले वर्षों के लिए फॉर्म 10बीबी में देरी से दाखिल आवेदनों को स्वीकार करेंगे।

आयुक्त ऐसे आवेदनों को स्वीकार करते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि आवेदक उचित कारणों की वजह से समय पर आवेदन दाखिल नहीं कर पाया है। इस तरह के सभी आवेदनों का निपटान 31 मार्च, 2021 तक किया जाएगा।

नांगिया एंडरसन एलएलपी के भागीदार संदीप झुनझुनवाला ने कहा कि न्यासों संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अस्पतालों को ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने में विलंब के लिए राहत दी गई है। 2020 की शुरुआत में अन्य परमार्थ संस्थानों को भी इसी तरह की राहत दी गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो