लाइव न्यूज़ :

बीते वित्त वर्ष में व्यस्त समय में बिजली की मांग और आपूर्ति का अंतर लगभग समाप्त हुआ : मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 2020-21 की अवधि में देश में व्यस्त समय में बिजली की कमी लगभग समाप्त हो गई है। यानी व्यस्त समय में मांग के अनुरूप ही बिजली की आपूर्ति की गई।

आंकड़े प्रदान करते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह अंतर 2020-21 में 0.4 प्रतिशत रहा, जो 2007-08 में 16.6 प्रतिशत और 2011-12 में 10.6 प्रतिशत था।

चालू वित्त वर्ष (2021-22) में अक्टूबर तक, बिजली की व्यस्त समय की मांग (-) 1.2 प्रतिशत रही है और बिजली उत्पादन पर मानसून के बाद के वार्षिक दबाव के कारण यह मामूली वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि साल के अंत तक इसके सामान्य होने की संभावना है।

बयान के अनुसार, भारत में 2007-08 में 16.6 प्रतिशत की भारी बिजली की कमी थी और 2011-12 में यह 10.6 प्रतिशत थी।

बयान में कहा गया कि सरकार के बहु-आयामी, व्यापक और आक्रामक हस्तक्षेपों के माध्यम से, पिछले तीन वर्षों में यह अंतर लगभग समाप्त होने के करीब है। 2020-21 में यह 0.4 प्रतिशत, 2019-20 में 0.7 प्रतिशत और 2018-19 0.8 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू