लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध हिल्सा मछली को दशकों को बाद गंगा के ऊपरी भागों में चढ़ कर अंडे-बच्चे देने का रास्ता मिलेगा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:34 IST

Open in App

(रोमित भट्टाचार्य द्)

कोलकाता, 31 मार्च पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के इलाकों की प्रसिद्ध मछली हिलसा लगभग चार दशक बाद इस साल अंडे-बच्चे देने गंगा के ऊपरी भागों में प्रयाग तक चढ़ सकती हैं। फरक्का बांध बनने के बाद हिलसा के लिए गंगा की उपरी धारा में चढ़ाई का रास्ता बंद हो गया था।

बिहार और पश्चिम बंगाल को बाढ़ से बचाने और पनबिजली के निर्माण के लिए इस बांध पर एक नया जलमार्ग फाटक बनया जा रहा है। इससे हिलसा को अगले कुछ महनों में ऊपर की धारा वाले क्षेत्रों में आ कर प्रजनन करने का मौका मिल सकता है।

लार्सन एंड टुब्रो जियोस्ट्रक्चर के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयाग) तक गंगा के किनारे मछली पालन करने वाले, शायद ताजा हिलसा का स्वाद चख सकेंगे, क्योंकि यह परियोजना फरक्का से आगे उनकी यात्रा के लिए रास्ता बनाएगी।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने जल मार्ग विकास योजना के एक भाग के रूप में मुर्शिदाबाद जिले में नए फरक्का नेविगेशन लॉक (फाटक) के लिए एलएंडटी जियोस्ट्रक्चर का अनुबंध किया था, और कहा कि यह हिलसा मछली को आगे की यात्रा के लिए आसान रास्ता देने की एक विशेष व्यवस्था करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1976 में पुराने फरक्का नेविगेशन लॉक के निर्माण के बाद इलाहाबाद तक गंगा में इस लोकप्रिय मछलियों की आवाजाही बंद हो गई थी।

एलएंडटी जियोस्ट्रक्चर के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस कनप्पन ने कहा, ‘‘नया फरक्का नेविगेशन लॉक जून तक पूरा होने की उम्मीद है।’’

केंद्र ने वर्ष 2019 में कहा था कि हिल्सा के प्रजनन के मौसम पर शोध के आधार पर, हुगली-भागीरथी नदी प्रणाली से मुख्य गंगा नदी तक और इसके विपरीत धारा तक, मछलियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए जल-मार्ग फाटक के संचालन को विनियमित किया जाएगा।

कनप्पन ने कहा कि कोलकाता से लगभग 280 किलोमीटर दूर फरक्का में मौजूदा फाटक की बाधा के कारण, आईडब्ल्यूएआई ने एक नये नेविगेशन लॉक गेट का प्रस्ताव दिया था।अधिकारियों ने कहा कि नये फाटक पर लगभग 361 करोड़ रुपये का खर्च होगा।

हिलसा आमतौर पर वर्षा के मौसम में बंगाल की खाड़ी से गंगा, ब्रह्मपुत्र और इरावदी नदियों तक जाती है।

यह मछली मुख्य रूप से जुलाई और अगस्त के दौरान प्रजनन करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान