लाइव न्यूज़ :

देश की फिनटेक कंपनियों का मूल्यांकन अगले पांच साल में 150-160 अरब डॉलर होगा : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च देश की वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों का मूल्यांकन अगले पांच साल में यानी 2025 तक तीन गुना होकर 150-160 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) तथा फिक्की के अध्ययन पर आधारित रिपोर्ट के निष्कर्ष शनिवार को जारी किए गए। इसमें देश के फिनटेक क्षेत्र के मूल्यवर्धन की क्षमता का आकलन किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘देश के फिनटेक क्षेत्र का मूल्यांकन 2025 तक 150 से 160 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। इस तरह क्षेत्र के मूल्यांकन में करीब 100 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लक्ष्य को पाने के लिए देश के वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र को अगले पांच साल में 20 से 25 अरब डॉलर का निवेश करने की जरूरत होगी।

देश के फिनटेक उद्योग में कुल इकाइयों की संख्या 2,100 है। इनमें से 67 प्रतिशत इकाइयों का गठन पिछले पांच साल के दौरान हुआ है। फिलहाल इस क्षेत्र का मूल्यांकन 50 से 60 अरब डॉलर है।

रिपोर्ट कहती है कि कोरोना वायरस महामारी से इस क्षेत्र की वृद्धि प्रभावित नहीं हुई है। जनवरी 2020 से क्षेत्र में तीन नई यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन) और पांच नई सूनिकॉर्न (50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन) इकाइयां सामने आई हैं।

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं भागीदार प्रतीक रूंगटा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारत के वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के मूल्यांकन में अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर की वृद्धि होगी। इस संभावना को हासिल करने के लिए उद्योग को 2025 तक 20 से 25 अरब डॉलर का निवेश करने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?