लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार पैकेज से दबाव से जूझ रहे क्षेत्र को मिलेगी राहत: उद्योग संगठन सीओएआई

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दूरसंचार कंपनियों के संगठन सीओएआई (सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसएिश ऑफ इंडिया) ने बुधवार को घोषित दूरसंचार राहत पैकेज की सराहना करते हुए कहा कि इससे दबाव से जूझ रहे क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार कंपनियों के लिये राहत पैकेज को मंजूरी दी। इसमें अन्य बातों के अलावा समायोजित सकल राजस्व में केवल दूरसंचार सेवाओं से प्राप्त आय को शामिल करने की बात कही गयी है।

सीओएआई के महानिदेश्क एस पी कोचर ने एक बयान में कहा, ‘‘हम घोषित पैकेज का स्वागत करते हैं। यह हमारी लंबे समय से जारी मांग के अनुरूप है। इससे निश्चित रूप से आने वाले समय में दबाव से जूझ रहे क्षेत्र को राहत मिलेगी।’’

कोचर ने कहा कि उद्योग इसे सरकार की सोच के एक संकेतक के रूप में लेता है और 5जी क्रियान्वयन से जुड़ी लागत और प्रक्रियाओं को युक्तिसंगत बनाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पैकेज के विस्तार से विश्लेषण के बाद बयान जारी किया जाएगा।

के एस लीगल एंड एसोसिएट्स की प्रबंध भागीदार सोनम चांदवानी ने कहा, ‘‘इससे वोडाफोन आइडिया जैसी संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी को राहत मिलेगी। क्योंकि ऐसा नहीं होने पर पिछले सांविधिक बकाया को लेकर करोड़ों रुपये देने पड़ते। देनदारी को कुछ समय के लिये टाला गया है, इसे पूरी तरह से बट्टे खाते में नहीं डाला गया है।’’

उन्होंने कहा कि इससे बैंकों को भी राहत मिलेगी क्योंकि उनके वोडाफोन आइडिया पर काफी राशि बकाया है। ‘‘हालांकि अभी साफ नहीं है कि वोडाफोन कैसे बकाये का भुगतान करेगी, लेकिन अतिरिक्त समय मिलने से निश्चित रूप से उन्हें दबाव प्रबंधन में मदद मिलेगी।’’

चांदवानी ने यह भी कहा, ‘‘राहत समय पर आयी है और दूरसंचार कंपनियों को इससे मदद मिलेगी। देनदारी को टाला गया है, समाप्त नहीं किया गया है। वोडाफोन की गंभीर वित्तीय स्थिति को देखते हुए, यह अभी साफ नहीं है कि कैसे वह कर्ज का भुगतान करेगी तथा कारोबार को कैसे व्यावहारिक बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?