लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार शुरू करेगी नई योजना, 80,000 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, जानें कौन हो सकता है पात्र, क्या है सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 22:02 IST

तेलंगानाः उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने सोमवार को कहा कि इस योजना का उद्देश्य हथकरघा और बिजली करघा बुनकरों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

Open in App
ठळक मुद्देबुनकर की मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्ति को पांच लाख रुपये मिलेंगे।जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ एक समझौता किया है। योजना का लाभ लगभग 80,000 लाभार्थियों को मिलने की उम्मीद है।

हैदराबादः तेलंगाना सरकार सात अगस्त को हथकरघा और बिजली करघा बुनकरों के लिए एक जीवन बीमा योजना शुरू करेगी। इसी दिन राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जायेगा। इस योजना का लाभ लगभग 80,000 लाभार्थियों को मिलने की उम्मीद है।

राज्य के उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने सोमवार को कहा कि इस योजना का उद्देश्य हथकरघा और बिजली करघा बुनकरों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने एक बयान में कहा कि बीमित अवधि के दौरान लाभार्थी हथकरघा या पावरलूम बुनकर की मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्ति को पांच लाख रुपये मिलेंगे।

राज्य सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ एक समझौता किया है। सरकार एलआईसी को प्रीमियम राशि का भुगतान करेगी और लाभार्थियों को किसी भी राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार ने प्रीमियम के भुगतान के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें से 25 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। साठ वर्ष से कम आयु के सभी हथकरघा और बिजली करघा बुनकर योजना के तहत नामांकन के पात्र हैं। बयान में कहा गया है कि राज्य में लगभग 80,000 हथकरघा और बिजली करघा बुनकरों को इस योजना के तहत बीमा मिलेगा।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतेलंगानाहैदराबादएलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?