लाइव न्यूज़ :

तेजस ने भारती एयरटेल से ऑप्टिकल नेटवर्क विस्तार का ठेका हासिल किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (पीटीआई) घरेलू दूरसंचार गियर विनिर्माता तेजस नेटवर्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारती एयरटेल ने उसे प्रमुख महानगरीय बाजारों में ऑप्टिकल नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए चुना है।

इस सौदे के तहत एयरटेल के ऑप्टिकल नेटवर्क के विस्तार के लिए तेज अपने ऑप्टिकल ट्रांसमिशन उत्पादों की आपूर्ति, स्थापना और अन्य सहायता देगी।

एयरटेल 5जी के लिए अपनी तैयारी के तहत मेट्रो नेटवर्क क्षमता का विस्तार करने और बढ़ी हुई बैंडविड्थ खपत को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश कर रही है।

टाटा समूह ने हाल ही में 1,890 करोड़ रुपये में तेजस में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल की है।

तेजस नेटवर्क के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय नायक ने कहा, ‘‘हमें एयरटेल के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है... इस नए अनुबंध के तहत हम एयरटेल की मेट्रो नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने मल्टी टेराबिट टीजे1600 डीडब्ल्यूडीएम/ ओटीएन उत्पाद उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें