लाइव न्यूज़ :

टेक महिंद्रा का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,338.7 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का जुलाई-सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,338.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,064.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टेक महिंद्रा ने सोमवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 16.1 प्रतिशत बढ़कर 10,881.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 9,371.8 करोड़ रुपये थी।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ एक प्रतिशत घट गया। जून तिमाही में कंपनी ने 1,353.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, जून तिमाही की तुलना में कंपनी की आय 6.7 प्रतिशत बढ़ी। जून तिमाही में यह 10,197.6 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश का प्रस्ताव किया है।

डॉलर मूल्य में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 26 प्रतिशत बढ़कर 18.1 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वहीं डॉलर मूल्य में कंपनी की आय 16.4 प्रतिशत बढ़कर 1.47 अरब डॉलर रही।

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सी पी गुरनानी ने कहा, ‘‘हमने तिमाही आधार पर एक दशक में सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज की है। हम दीर्घावधि में कंपनी के लिए टिकाऊ और मुनाफे वाली वृद्धि को प्रतिबद्ध हैं।’’

तिमाही के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,41,193 थी। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में 14,930 अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें