लाइव न्यूज़ :

टेक महिंद्रा का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,338.7 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:13 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का जुलाई-सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,338.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,064.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टेक महिंद्रा ने सोमवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 16.1 प्रतिशत बढ़कर 10,881.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 9,371.8 करोड़ रुपये थी।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ एक प्रतिशत घट गया। जून तिमाही में कंपनी ने 1,353.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, जून तिमाही की तुलना में कंपनी की आय 6.7 प्रतिशत बढ़ी। जून तिमाही में यह 10,197.6 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश का प्रस्ताव किया है।

डॉलर मूल्य में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 26 प्रतिशत बढ़कर 18.1 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वहीं डॉलर मूल्य में कंपनी की आय 16.4 प्रतिशत बढ़कर 1.47 अरब डॉलर रही।

कंपनी ने प्रतिभाओं की मांग बढ़ने के बीच आपूतिर पक्ष की चुनौतियों को लेकर चिंता जताई। सितंबर तिमाही के अंत तक कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर बढ़कर 21 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 14 प्रतिशत तथा जून तिमाही में 17 प्रतिशत थी।

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सी पी गुरनानी ने कहा, ‘‘कंपनी छोड़ने वालों की दर एक ‘जटिल’ स्थिति है। प्रतिभाओं की भारी मांग के बीच यह स्थिति बनी है।’’

उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि कंपनी इस स्थिति से निपटने में सफल रही है।

गुरनानी ने कहा कि बड़े शहरों मसलन बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में नौकरी छोड़ने वालों की संख्या कहीं ऊंची है। वहीं भुवनेश्वर और नागपुर जैसे शहरों में यह काफी कम है।

तिमाही के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,41,193 थी। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में 14,930 अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब