लाइव न्यूज़ :

टीसीएस दुनिया में तीसरा सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड: ब्रांड फाइनेंस

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड है। इस लिहाज से एक्सेंचर और आईबीएम ही टीसीएस से आगे हैं।

रिपोर्ट में दुनिया की शीर्ष दस कंपनियों में चार भारतीय कंपनियों टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो को जगह मिली है।

ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे स्थान वाली टीसीएस और दूसरे स्थान वाली आईबीएम के बीच अंतर तेजी से घट रहा है और टीसीएस का ब्रांड मूल्य 11 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

टीसीएस की मुख्य सेवाओं की मांग बढ़ने के साथ ही उसकी आय तेजी से बढ़ी है और उसने अकेले 2020 की चौथी तिमाही में 6.8 अरब डॉलर का काम हासिल किया।

कंपनी ने यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में खासतौर से बढ़त हासिल की है और उसे उम्मीद है कि आगामी साल उसके लिए बेहतर साबित होगा।

एक्सेंचर ने 26 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दुनिया के सबसे मूल्यवान और सबसे मजबूत आईटी सेवा ब्रांड का खिताब बरकरार रखा, जबकि आईबीएम 16.1 अरब डालर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रही।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रांड मू्ल्य के लिहाज से इंफोसिस चौथे स्थान पर, एचसीएल सातवें स्थान पर और विप्रो नौंवे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें