लाइव न्यूज़ :

दुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 20:55 IST

शीर्ष 25 आईटी सेवा कंपनियों की सूची में इन भारत और अमेरिका की 08-08 कंपनियां शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया का सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड चुना गया है।पांचवें वर्ष दुनिया का दूसरा सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड रहा।भरोसेमंद और विश्वसनीय कारोबारी साझेदार के रूप में स्थापित करता है।

नई दिल्लीः वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाओं के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों का दबदबा कायम है। ब्रांड फाइनेंस की नवीनतम रिपोर्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस ने क्रमशः दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक आईटी रैंकिंग में भारत और अमेरिका बहुत करीब खड़े हैं। शीर्ष 25 आईटी सेवा कंपनियों की सूची में इन दोनों देशों की आठ-आठ कंपनियां शामिल हैं। दुनिया की अग्रणी आईटी कंपनियों के ब्रांड मूल्य और मजबूती पर नजर रखने वाली रिपोर्ट कहती है कि एक्सेंचर 42.2 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार आठवें साल दुनिया का सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड चुना गया है।

टीसीएस 2026 में 21.2 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार पांचवें वर्ष दुनिया का दूसरा सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, टीसीएस को प्रशंसा और विश्वसनीयता जैसे प्रमुख मानकों पर बेहद मजबूत स्कोर मिला है, जो इसे एक भरोसेमंद और विश्वसनीय कारोबारी साझेदार के रूप में स्थापित करता है।

ब्रांड पर विचार और अनुशंसा के मामले में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा, जो दीर्घकालिक ग्राहक विश्वास बनाए रखने की क्षमता दर्शाता है। इन्फोसिस 16.4 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड रहा। यह बीते छह वर्षों में 15 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला आईटी सेवा ब्रांड भी रहा है।

रिपोर्ट में इन्फोसिस को 100 में से 86.8 के स्कोर के साथ दनिया का तीसरा सबसे मजबूत आईटी सेवा ब्रांड बताया गया है। इस सूची में भारतीय आईटी कंपनियां एचसीएल टेक और विप्रो भी शीर्ष 10 की सूची में शामिल रहीं, जबकि टेक महिंद्रा 12वें स्थान पर कायम रही।

इसके अलावा, एलटीआईमाइंडट्री, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने भी शीर्ष 25 की सूची में जगह बनाई। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में दुनिया की शीर्ष 25 आईटी सेवा कंपनियों का संयुक्त ब्रांड मूल्य 167.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इस सूची में आईबीएम कंसल्टिंग, कैपजेमिनी, एनटीटी डेटा, कॉग्निजेंट, ईपीएएम और जेनपैक्ट जैसी वैश्विक कंपनियां भी शामिल हैं। 

टॅग्स :TCSअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?