लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कई नामी धनाढ्यों का कर भुगतान न के बराबर: प्रो पब्लिका

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जून (एपी) कर देने के मामले में धन्ना सेठ आम जन से बिल्कुल अलग हैं। जहां नौकरीपेशा और छोटे-मोटे कारोबार करने वाले कर नियमों का पूरी तरह से पालन करते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे कर अधिकारियों को छकाने में माहिर हैं।

खोजी पत्रकारिता संगठन प्रो पब्लिका ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने 2007 और 2011 में कोई आयकर नहीं दिया। वहीं टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क का आयकर बिल 2018 में शून्य रहा। जबकि फाइनेंशर जार्ज सोरोस ने लगातार तीन साल आयकर नहीं दिये।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर अमेरिका के 25 धनाढ़्यों ने समायोजित सकल आय का 15.8 प्रतिशत की दर से कर भुगतान किये। अगर सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर करों को लिया जाए तो यह आम नौकरीपेशा द्वारा दिये जाने वाले कर जितना ही है।

प्रो पब्लिका ने वॉरेन बफेट, बिल गेट्स, रूपर्ट मुर्डोक और मार्क जुकरबर्ग समेत देश के सबसे धनी लोगों के बारे में एक अज्ञात सूत्र से प्राप्त आंतरिक राजस्व सेवा के आंकड़े के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

संगठन ने प्राप्त कर आंकड़े का मिलान दूसरे स्रोतों से भी किया। आंकड़ों में समानता पायी गयी।

प्रो पब्लिका के अनुसार पूरी तरह से कानूनी कर रणनीतियों का उपयोग करते हुए, कई अमीरों ने अपने संघीय कर देनदारी से बचे या बहुत कम भुगतान किया। सोरोस ने लगातार तीन साल तक कोई संघीय आयकर का भुगतान नहीं किये।

संगठन की रिपोर्ट के अनुसार अगर हम अमीरों की बढ़ती संपत्ति, उनके बढ़ते निवेश मूल्य को देखें, तो उनका कर बिल काफी कम जान पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें