लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में जनवरी से करेगी बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 दिसंबर भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में आगामी पहली जनवरी से वृद्धि की जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सामान और साधन कीमत बढ़ने तथा विदेशी विनिमय दर के प्रभाव तथा व्यावसायिक वाहनों को बीएस-6 मानक के पेट्रोल और डीजल के अनुकूल बनाने से इन वाहनों के निर्माण की लागत बढ़ी है।

कंपनी का कहना है कि वह अभी तक निर्माण की बढ़ी लागत को खुद ही वहन कर रही थी लेकिन बाजार के रुझान और मजबूती को देखते हुए अब लागत में बढ़ोतरी का कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालना जरूरी समझती है।

उसने कहा है, ‘‘ इसके लिए कंपनी तर्कसंगत और उचित ढंग से इन वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।’’

कंपनी भारी से लेकर छोटे सभी खंडों के वाहनों की कीमत बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें