लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने माल, यात्री खंड में 21 वाणिज्यिक वाहन का अनावरण किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर टाटा मोटर्स ने विभिन्न क्षेत्रों में माल और लोगों के परिवहन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार को ट्रकों और बसों सहित 21 नए वाणिज्यिक वाहनों का अनावरण किया।

कंपनी ने मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन (एमएंडएचसीवी) खंड में सात उत्पादों और सीएनजी पावरट्रेन के साथ मध्यवर्ती और हल्के वाणिज्यिक खंड (चार से अठारह टन जीवीडब्ल्यू) में पांच उत्पादों का अनावरण किया है।

इसके अलावा टाटा मोटर्स ने अंतिम छोर की वितरण कुशलता में सुधार और परिचालन लागत को कम करने के लिए चार नए एलसीवी (हल्के वाणिज्यिक वाहन) का अनावरण किया है।

इनमें पेट्रोल इंजन के साथ 'ऐस' और ई-कॉमर्स वितरण की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए 'विंगर कार्गो' शामिल हैं।

टाटा मोटर्स ने शहरों में परिवहन जरूरतों के लिए बसों सहित पांच यात्री वाणिज्यिक वाहनों का भी अनावरण किया।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन खंड में अगुआ होने के नाते टाटा मोटर्स बेहतर और भविष्य के हिसाब से तैयार उत्पाद एवं सेवाएं पेश करने के साथ ग्राहकों को शानदार पेशकश देना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय