लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों की दस हजार इकाइयां बेचीं

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:16 IST

Open in App

मुंबई 24 सितंबर देश में बिजली से चलने वाले वाहनों के प्रति बढ़ती रुचि के बीच वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की 10,000 इकाइयों की बिक्री की है।

टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ी टिगोर ईवी की पेशकश के साथ इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में प्रवेश किया था और जनवरी 2020 में नेक्सॉन ईवी को बाजार में उतारने के साथ अपनी ईवी कारों की श्रृंखला का विस्तार किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स ने अपने 10,000वें ईवी वाहन को बेचने के साथ एक शानदार उपलब्धि दर्ज की है। कंपनी ने 70 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ इस साल अगस्त में 1,000 इकाइयां बेचीं।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यापार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, ‘‘10,000 ईवी की बिक्री की उपलब्धि इस बात का एक मजबूत प्रमाण है कि हमारे इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, "हमें इस बात पर गर्व है कि हम शुरुआती समय में ईवी अपनाने वाले ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। इन ग्राहकों ने ईवी की खरीदारी के आगे विस्तार के लिए एक मजबूत नींव रखी है और दूसरे संभावित खरीदारों को प्रेरित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें