लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स की फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत वाहन कबाड़ केंद्र स्थापित करने की योजना

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर टाटा मोटर्स फ्रैंचाइजी मॉडल के तहत वाहन कबाड़ केंद्र (स्क्रैपेज सेंटर) स्थापित करने की योजना बना रही है।

कंपनी का पहला केंद्र अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अहमदाबाद में एक वाहन कबाड़ केंद्र की स्थापना के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया था।

टाटा मोटर्स (वाणिज्यिक वाहन) के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष गिरीश वाघ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "देश में हर साल लगभग 25,000 ट्रक कबाड़ में बदले जाते है और हमारे पास उसके लिए उचित व्यवस्थित सुविधा नहीं है। अब हमने एक यूरोपीय विशेषज्ञ के साथ करार किया है और उसकी मदद से हमने एक मॉडल कबाड़ केंद्र बनाया है।"

उन्होंने कहा कि कंपनी ने फ्रैंचाइजी भागीदारों को कबाड़ केंद्र स्थापित करने के लिए आशय पत्र (एलओआई) भेजना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में तैयार किये जाने वाले कबाड़ केंद्र में एक साल में 36,000 यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को कबाड़ में बदला जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब