लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने अगले सप्ताह से यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की योजना बनाई

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई टाटा मोटर्स अगले सप्ताह से अपने यात्री वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस्पात और दूसरी कीमती धातुओं सहित कच्चे माल की खरीद लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।

टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में टियागो, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे यात्री वाहनों को बेचती है।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष, यात्री वाहन व्यापार इकाई (पीवीबीयू) शैलेश चंद्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने पिछले एक साल में इस्पात और कीमती धातुओं के दाम में बेहद तेज वृद्धि देखी है। पिछले एक साल में जिंस की कीमतों में वृद्धि का वित्तीय प्रभाव हमारे राजस्व पर 8-8.5 प्रतिशत तक है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अब तक कच्चे माल की लागत में वृद्धि का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही ग्राहकों पर डाला है।

चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने ग्राहकों पर सिर्फ 2.5 प्रतिशत भार डाला है, और शोरूम कीमत के आधार पर यह लगभग तीन प्रतिशत होगा। इसलिए कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के मुकाबले यह बेहद कम है।’’

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ग्राहकों पर मल्य वृद्धि का भार नहीं डालना चाहती थी, इसलिए विभिन्न पहलों के जरिए कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को कम करने के प्रयास किए गए।

चंद्रा ने कहा, ‘‘लेकिन अंतर अभी भी बाकी है और जरूरी वस्तुओं की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। इसलिए अब हम अगले सप्ताह से कीमतों में बढ़ोतरी करने को मजबूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?