लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने फ्लीट खंड के लिए एक्सप्रेस-टी ईवी सेडान उतारी, कीमत 9.54 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसने अपने एक्सप्रेस ब्रांड के तहत अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान - एक्सप्रेस-टी ईवी उतारी है जिसकी कीमत 9.54 लाख रुपये (फेम सब्सिडी के बाद शुद्ध कीमत) से शुरू होती है। यह कार खासतौर पर फ्लीट यानी गाडि़यों का बेड़ा रखने वाले ग्राहकों के लिए पेश की गयी है।

यह सेडान कार दो ट्रिम्स में आएगी - एक्सप्रेसटी 165 और एक्सप्रेसटी 213 जो क्रमशः 165 किमी और 213 किमी की रेंज देंगी।

एक्सप्रेसटी 165 के दो संस्करणों की कीमत 9.54 लाख रुपये और 10.04 लाख रुपये है, जबकि एक्सप्रेसटी 213 के दो संस्करणों की कीमत क्रमश: 10.14 लाख रुपये और 10.64 रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "मोबिलिटी सेवाओं, कॉरपोरेट और सरकारी बेड़े संबंधी ग्राहकों पर लक्षित, एक्सप्रेस-टी ईवी एक इष्टतम बैटरी आकार, कैप्टिव फास्ट चार्जिंग समाधान के साथ आएगी जिनसे सुरक्षा और सवारी के आराम के अलावा असाधारण रूप से रखरखाव का कम लागत सुनिश्चित होगी। इन चीजों को देखते हुए यह कार बेड़ा मालिकों और संचालकों के लिए आकर्षक साबित होगी।"

टाटा मोटर्स इस समय व्यक्तिगत कार वर्ग में नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी कारें बेचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब