लाइव न्यूज़ :

फ्लैगशिप एसयूवी ‘ग्रैविटास’ के साथ पुन: सफारी को लेकर आ रही है टाटा मोटर्स

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि वह अपनी आगामी फ्लैगशिप एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ग्रैविटास के साथ अपने प्रतिष्ठित ब्रांड 'सफारी' को वापस ला रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा सफारी ने भारत को एसयूवी जीवन शैली से परिचित कराया और इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया, बाद में अन्य कंपनियों ने जिसका अनुसरण किया।

कंपनी ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से इस एसयूवी ने प्रतिष्ठा और प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व किया। सफारी अपने नये अवतार में इस समृद्ध विचार और इसकी मजबूत विरासत को आगे बढ़ायेगी।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन व्यापार इकाई) शैलेश चंद्र ने कहा, ‘‘अपने नये अवतार में, सफारी सामाजिक रूप से सक्रिय और उत्साही ग्राहकों को प्रभावित करेगा, जो अद्वितीय अनुभव और रोमांच की तलाश करते हैं। हमें विश्वास है कि सफारी का शुभारंभ एक बार फिर से बाजार को नयी ऊर्जा देगा और इसके अनोखे दर्जे को बेहतर बनायेगा।’’

कंपनी की नयी सफारी लैंड रोवर के डी8 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी की हैरियर एसयूवी भी इसी प्लेटफॉर्म पर विकसित है।

कंपनी ने कहा कि नयी सफारी की बुकिंग शीघ्र ही शुरू होगी। यह जनवरी में ही शोरूम पहुंचने लगेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब