लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक वाहनों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने की नीति पर बने रहने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि टेस्ला की भारत में अपने वाहनों को बेचने के लिए आयात शुल्क कम करने की मांग के बीच सरकार अपनी फेम योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की नीति का लगातार पालन करेगी।

ऑटो कंपनी की 2025 तक अपने घरेलू उत्पाद पोर्टफोलियो में 10 नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) जोड़ने की योजना है। कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि सरकार की नीति इस वर्ग के लिए अपने द्वारा पहले से शुरू की जा चुकी नीति के अनुरूप बनी रहेगी।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी पी बालाजी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संवाददाताओं से कहा, "टाटा मोटर्स के दृष्टिकोण से, भारत सरकार ने फेम 2 प्रोत्साहनों के माध्यम से, उस दिशा के लिए पात्रता मानदंड बहुत स्पष्ट रूप से निर्धारित किए हैं जिसमें ईवी को अपनाने के लिए हमें तेजी से बढ़ना चाहिए। इसने इसने हमेशा सस्ती ईवी और साथ ही चरणबद्ध निर्माण योजनाओं के अनुसार स्थानीयकरण पर जोर दिया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि सरकार उस विशेष सोच और फेम2 के सिद्धांतों के अनुरूप काम करती रहेगी। हम सभी इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो