लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज, नेक्सन को शामिल कर डार्क एडिशन का विस्तार किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसने देश में अल्ट्रोज, नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी के डार्क एडिशन की पेशकश कर अपनी डार्क रेंज का विस्तार किया है।

अल्ट्रोज डार्क रेंज की कीमत 8.71 लाख रुपये है। नेक्सन ट्रिम्स की कीमत 10.41 लाख रुपये से शुरू है, जबकि नेक्सन ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये है।

इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने हैरियर का एक नया डार्क एडिशन भी पेश किया है, जिसकी शोरूम कीमत 18.04 लाख रुपये से शुरू है।

टाटा मोटर्स ने पहली बार अगस्त 2019 में हैरियर का डार्क एडिशन पेश किया था, और तब से उसे इस संस्करण के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके बाद दूसरे मॉडलों को भी इस श्रृंखला से जोड़ा गया।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार ईकाई (विपणन प्रमुख) विवेक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि डार्क श्रृंखला सिर्फ रंग से संबंधित नहीं है, बल्कि इसमें उत्पाद की उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए कई तत्व जोड़े गए हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए अब हमने अल्ट्रोज, नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी के डार्क एडिशन की पेशकश करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें