लाइव न्यूज़ :

टाटा माटर्स की वैश्विक थोक बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में 43 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसके समूह की वैश्विक स्तर पर थोक बिक्री वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 43 प्रतिशत बढ़कर 3,30,125 इकाई रही। इसमें जगुआर और लैंड रोवर की बिक्री शामिल है।

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों और देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री आलोच्य तिमाही में इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही के मुकाबले 55 प्रतिशत उछलकर 1,09,428 इकाई रही।

इसी प्रकार, कंपनी के वैश्विक यात्री वाहनों की बिक्री 2020-21 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 2,20,697 इकाई रही।

टाटा मोटर्स के अनुसार जगुआर और लैंड रोवर की थोक बिक्री 2020-21 जनवरी-मार्च तिमाही में 1,36,461 इकाई रही। इसमें जगुआर की बिक्री 31,814 और लैंड रोवर की बिक्री 1,04,647 इकाई की रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब