लाइव न्यूज़ :

टाटा समूह की रणनीति में डिजिटल, नव ऊर्जा, जुझारू आपूर्ति श्रृंखला, स्वास्थ्य शामिल: चंद्रशेखरन

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि आने वाले समय में समूह की रणनीति में डिजिटल, नव ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला का जुझारूपन और स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं कोरोना वायरस महामारी के बाद जीवनशैली में आए बदलाव पर निर्भर हैं।

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत इस 100 अरब डॉलर से अधिक के समूह में आठ लाख से अधिक कर्मचारी हैं।

नए साल के अवसर पर कर्मचारियों से संबोधन में चंद्रशेखरन ने कहा कि व्यवसायों और समाज को वायरस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

बीते वर्ष पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि समूह ‘‘अधिक सरल और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।’’

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘हमने नई प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल से अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के मोर्चे पर अच्छा काम किया है। इस साल हमारा सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर एयर इंडिया को हासिल करने के लिए हमारी बोली में मिली सफलता है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक क्षण है।’’

उन्होंने आगे के सफर पर कहा, ‘‘भविष्य में हमारी रणनीति में चार विषय हैं: डिजिटल, नव ऊर्जा, जुझारू आपूर्ति श्रृंखला और स्वास्थ्य। हमारी कंपनियां पहले से ही इन बदलावों को अपना रही हैं, और हम एक मजबूत प्रदर्शन देख रहे हैं।’’

चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह 2024 तक 3,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की देश की महत्वाकांक्षाओं के साथ वृद्धि में अपनी भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत के बेहतर टीकाकरण कार्यक्रम से ‘सुरक्षा की दीवार’ बनी है। उन्होंने कहा कि अभी तक संक्रमण काफी हल्का है। ‘‘लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है, हम कोई कोताही नहीं बरत सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब