लाइव न्यूज़ :

टाटा समूह ने कोविड राहत कार्यों में अब तक 2,500 करोड़ रुपए खर्च किये: चंद्रशेखरन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून टाटा सन्स के चैयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि समूह की कंपनियों ने मार्च 2020 के बाद आई कोविड-19 महामारी की दोनों लहरों में विभिन्न प्रकार के राहत कार्यों में सामूहिक रूप से 2,500 करोड़ रुपए की मदद की है।

समूह की सबसे महत्वपूर्ण कंपनी टीसीएस की वार्षिक आम सभा में अपने संबोधन में कहा कि टाटा समूह की कंपनियों ने महामारी के दौरान वित्तीय प्रतिबद्धताओं से ज्यादा जमीनी स्तर पर किए जाने वाले काम, जैसे कि नये अस्पतालों के निर्माण तथा ऑक्सीजन क्षमता का विस्तार करने पर ज्यादा ध्यान दिया।

चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा सन्स और उससे संबंधित धर्मार्थ न्यासों ने महामारी की पहली लहर के बाद 1,500 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता जताई। बाद में देश में महामारी का प्रकोप जारी रहने के साथ टीसीएस और टाटा स्टील सहित समूह की कंपनियों ने 1,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त योगदान दिया।

उन्होंने कहा, "इस तरह से समूह ने कुल मिलाकर करीब 2,500 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता दी और खर्च किया।"

चंद्रशेखरन ने कहा कि वित्तीय मदद के बजाय समूह ने ज्यादातर काम जमीनी स्तर पर किया है। उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा कि समूह ने अस्पतालों में 3,300 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई हे। दो अस्पतालों के निर्माण में सहयोग किया और आक्सीजन आपूर्ति क्षमता को प्रतिदिन 1,100 टन तक बढ़ाया। यह मात्रा देशभर में स्थापित कुल क्षमता का दस प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर से ज्यादा गड़बड़ी नहीं होगी लेकिन एक बात हमें याद रखनी होगी कि वायरस लगता है हमसे एक कदम आगे है। इसलिये हमें सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी स्थिति के लिये तैयार रहना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट