लाइव न्यूज़ :

Tata Group Air India airline: टाटा समूह की एयरलाइन ने दी खुशखबरी, एयर इंडिया 2023 में 5100 पायलट और चालक दल को नौकरी, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 18:40 IST

Tata Group Air India airline: टाटा समूह ने एयर इंडिया का जनवरी 2022 में अधिग्रहण किया था। कंपनी की योजना 36 विमानों को पट्टे पर लेने की है। इसमें से दो बी 777-200 एलआर विमान पहले ही उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था।घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का तेजी से विस्तार हो रहा है, इसलिए ये भर्ती की जा रही हैं।कंपनी ने मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच चालक दल के 1,900 से ज्यादा सदस्यों को भर्ती किया है।

Tata Group Air India airline: टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार कर रही है और इसे देखते हुए कंपनी इस साल 4,200 चालक दल के सदस्यों (केबिन क्रू) और 900 पायलट की भर्ती करेगी। एयरलाइन ने कुछ दिन पहले बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था।

इनमें 70 बड़े विमान भी हैं। टाटा समूह ने एयर इंडिया का जनवरी 2022 में अधिग्रहण किया था। कंपनी की योजना 36 विमानों को पट्टे पर लेने की है। इसमें से दो बी 777-200 एलआर विमान पहले ही उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वह 2023 में चालक दल के 4,200 प्रशिक्षु सदस्यों और 900 पायलटों को भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि उसके बेड़े में नए विमान जुड़ रहे हैं और उसके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का तेजी से विस्तार हो रहा है, इसलिए ये भर्ती की जा रही हैं।

कंपनी ने मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच चालक दल के 1,900 से ज्यादा सदस्यों को भर्ती किया है। विज्ञप्ति में बताया गया, “पिछले सात महीनों (जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक) में चालक दल के लगभग 1,100 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया और तीन महीनों में चालक दल के लगभग 500 सदस्यों को उड़ान के लिए तैयार किया गया।” 

टॅग्स :एयर इंडियाटाटाTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना