लाइव न्यूज़ :

बाजरा उत्पाद श्रेणी को मजबूत करने के लिए आईआईएमआर से हाथ मिलाएगी टाटा कंज्यूमर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 सितंबर रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड पारंपरिक अनाज बाजरे (मिलेट) की पूरी क्षमता के दोहन के लिए भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) के साथ साझेदारी करेगी।

एक संयुक्त बयान में कहा गया कि टाटा कंज्यूमर और आईआईएमआर नवाचार को मजबूत करने, उपभोक्ता अनुभव को बढ़ाने और इस पुराने भारतीय अनाज को और अधिक मुख्यधारा में लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।

टाटा समूह की कंपनी सोलफुल ब्रांड की मूल कंपनी है, जो बच्चों और वयस्कों के लिए मोटे अनाज आधारित उत्पादों की एक पूरी श्रेणी बनाती है।

बयान में कहा, ‘‘यह समझौता दो संस्थाओं के अनुसंधान और विकास विशेषज्ञता का संयोजन करने और टाटा कंज्यूमर को मोटे अनाज आधारित उत्पाद श्रेणी को मजबूत करने में मदद करेगा। इस समझौते का उद्देश्य देशभर के उपभोक्ताओं को बाजरे से बने उत्पाद उपलब्ध कराना है।

टाटा कंज्यूमर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील डिसूजा ने कहा, ‘‘भारत मोटे अनाज के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। हमें इस मोटे अनाज की क्षमता के पूरे दोहन के लिए आईआईएमआर के साथ जुड़कर खुशी हो रही है।’

उन्होंने कहा, ‘‘यह साझेदारी हमारे नवाचार एजेंडे को मजबूत करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें