लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्टार्टअप परिवेश को 2030 तक वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन में शामिल करने का लक्ष्य: एडीआईएफ

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई डिजिटल स्टार्टअप थिंकटैंक एडीआईएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि संस्था ने भारतीय स्टार्टअप परिवेश को 2030 तक वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन में शामिल करने के लिए एक योजना तैयार की है।

इसके लिए ज्ञान का आधार बढ़ाने, सहयोग में वृद्धि और सही नीतिगत ढांचे की स्थापना पर जोर दिया जाएगा।

एलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) के कार्यकारी निदेशक सिजो कुरुविला जॉर्ज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्टार्टअप को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर के साथ जिन मुद्दों का सामना करना पड़ता है, उस पर बातचीत करके दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त रास्ते का पता लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप बाजार हैं और हमारे यहां 50 यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं। हम सिर्फ अमेरिका (122) और चीन (92) से पीछे हैं। हम आकार के मामले में तीसरे सबसे बड़े हैं, लेकिन भारतीय स्टार्टअप परिवेश रैंकिंग के मामले में 20वें स्थान पर है।’’

जार्ज ने कहा, ‘‘अगर हम आकार में तीसरे सबसे बड़े हैं, तो हमें रैंकिंग के मामले में भी कम से कम तीसरे स्थान पर रहने का लक्ष्य तय करना चाहिए। हमारा लक्ष्य भारतीय स्टार्टअप परिवेश को वर्ष 2030 तक विश्व स्तर पर शीर्ष तीन में लाना है।’’

उन्होंने कहा कि एडीआईएफ आने वाले दिनों में एक गठबंधन बनाने पर विचार करेगा, जहां बहुत सारा ज्ञान साझा किया जा सकता है।

जॉर्ज ने कहा कि एडीआईएफ में हम इस ज्ञान को संकलित करेंगे और इसे अपने युवा उद्यमियों तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा स्टार्टअप के अनुकूल नीतियां तैयार करने के लिए पैरोकारी करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव