लाइव न्यूज़ :

डिस्कॉम के लिए नकदी पैकेज के तहत तमिलनाडु को सबसे अधिक 30,230 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर

By भाषा | Updated: November 15, 2020 10:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केंद्र की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में 1.2 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने की योजना का सबसे अधिक लाभ तमिलनाडु को मिला है। तमिलनाडु की बिजली वितरण कंपनियों को इस योजना के अंतर्गत 30,230 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया गया है।

तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों को योजना के तहत 20,940 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र की डिस्कॉम को 14,310 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया है। इस योजना का लाभ लेने वाले अन्य राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में तेलंगाना को 12,652 करोड़ रुपये, जम्मू-कश्मीर को 11,024 करोड़ रुपये, कर्नाटक को 7,247 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश को 6,600 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और आरईसी लि. इस योजना का क्रियान्व़यन कर रही हैं। अभी तक दोनों ने डिस्कॉम में नकदी डालने की योजना के तहत 1,18,273 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल मई में नकदी संकट से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों के लिए 90,000 करोड़ रुपये के नकदी पैकेज की घोषणा की थी। कोविड-19 महामारी की वजह से बिजली वितरण कंपनियों की मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाद में इस पैकेज को बढ़ाकर 1.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पीएफसी और आरईसी ने सामूहिक रूप से इस योजना के तहत डिस्कॉम के लिए कुल 1,18,273 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। योजना के तहत तमिलनाडु को सबसे अधिक 30,230 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया है। उत्तर प्रदेश को 20,940 करोड़ रुपये और महराष्ट्र को 14,310 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया है।’’

इस योजना के तहत राज्यों को ऋण उनकी मांग तथा पात्रता के आधार पर मंजूर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट