लाइव न्यूज़ :

भारत, यूएई के बीच व्यापार, निवेश संबंधों को मजबूत बनाने पर बातचीत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जेयोदी के साथ बैठक की तथा द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने भारत-यूएई के बीच मजबूत आर्थिक और वाणिज्यिक जुड़ाव तथा व्यापक रणनीतिक भागीदारी पर चर्चा की। यह भागीदारी द्विपक्षीय संबंधों को बहुआयमी बना रही है।

अल जेयोदी की अगुवाई में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत में मौजूदा व्यापार और निवेश संबंधों समेत द्विपक्षीय आर्थिक रिश्ते को मजबूत बनाने के मकसद से भारत आया हुआ है।

दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर पहले दौर की बातचीत जारी है।

बयान के अनुसार, ‘‘उच्च स्तरीय कोविड-महामारी के दौरान भी उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को बताती है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत और यूएई ने बुधवार को औपचारिक रूप से सीईपीए पर बातचीत शुरू की। इस बातचीत को दिसंबर तक निष्कर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य है। इस पहल का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।

दोनों देश आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं और मंजूरी के बाद अगले साल मार्च में औपचारिक समझौता यानी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) पर गौर कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें