लाइव न्यूज़ :

एचडीएफ़सी बैंक द्वारा ग्राहक को 30 लाख रुपये देने के निर्देश पर उच्चतम न्यायालय की रोक

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) द्वारा एचडीएफसी बैंक को एक व्यक्ति को 30 लाख रुपये देने के फैसले पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी।

एचडीएफ़सी बैंक के एक ग्राहक ने दरअसल धोखाधड़ी से उसके खाते से राशि निकालने का दावा करते हुए एनसीडीआरसी में मामला दर्ज कराया था। आयोग ने इस मामले में एचडीएफ़सी बैंक को 30 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया था।

इस मामले में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि एनसीडीआरसी और राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, पंजाब के आदेशों पर रोक रहेगी।

पीठ ने साथ ही धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति से इस मामले में जवाब भी मांगा है।

एचडीएफसी बैंक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि उस व्यक्ति ने बैंक में अपना खाता खोला था और उसे नेट बैंकिंग की सुविधा के साथ एक किट प्रदान की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘बैंक में खाता खोलने के बाद व्यक्ति ने नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने खाते में लॉग इन करते हुए अपना पिन (व्यक्तिगत पहचान संख्या) बदल लिया था। इसके बाद उसने अपने एक लाभार्थी को जोड़ा और मैसर्स लक्ष्मी नारायण कंपनी में लगातार तीन दिनों में 10-10 लाख रुपये का हसतांतरण किया।’’

अरोड़ा ने कहा कि इस तीन लेन-देन को लेकर खाता धारक व्यक्ति को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया, लेकिन फिर भी उसने अपने खाते से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक उपभोक्ता मामले में शिकायत दर्ज की।

इसके बाद पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि वह एनसीडीआरसी और राज्य उपभोक्ता मंच दोनों के आदेशों पर रोक लगा रही है। साथ ही उस व्यक्ति से जवाब मांग रही है और मामले को गैर-प्रकीर्ण दिवस पर अंतिम निपटान के लिए सूचीबद्ध कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल