लाइव न्यूज़ :

Vodafone-Idea को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, कंपनी के शेयर गिरे, ये है बड़ी वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: September 19, 2024 14:33 IST

Vodafone-Idea: सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन समेत कई टेलीकॉम कंपनियों की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है, इसके साथ अब कंपनी के शेयर बुरी तरह से धड़ाम हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देVodafone-Idea को SC ने दिया झटका Vodafone-Idea समेत इन कंपनियों को थी बड़ा उम्मीद कंपनियों ने साल 2019 के फैसले में राहत की मांग की थी

Vodafone-Idea: सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की सुधारात्मक याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। हालांकि कंपनियों ने साल 2019 के फैसले में राहत की मांग की गई थी, जिसमें लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क की गणना के लिए गैर-दूरसंचार राजस्व को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) में जोड़ने को लेकर सरकार से मांग की गई थी। 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में गठित तीन जजों की समिति ने इस मामले को यह कहते हुए मना कर दिया कि इसमें 30 अगस्त को ऑर्डर दे दिया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हस्ताक्षरित आदेश के संदर्भ में सुधारात्मक याचिकाएं खारिज की जाती हैं। वहीं, लंबित आवेदन, यदि कोई हो तो उसका निपटारा किया जाता है।

यह आदेश वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के लिए एक झटका है, जिन्होंने सरकार पर बकाया एजीआर के ₹1.47 ट्रिलियन के बोझ को कम करने की उम्मीद की थी। कम भुगतान से घाटे में चल रही वोडाफोन-आइडिया को अपने कर्ज का बोझ कम करने में मदद मिल सकती थी, लेकिन उपचारात्मक याचिका खारिज होने से इसकी वित्तीय परेशानियां बढ़ सकती है।

ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि सुधारात्मक याचिकाओं से सकारात्मक नतीजे आने पर एजीआर बकाया में ₹35,000 करोड़ की कमी आएगी। दोपहर 1 बजे बीएसई पर वोडाफोन आइडिया के शेयर 11.23% गिरकर ₹11.46 पर आ गए। भारती एयरटेल के शेयर करीब 2% चढ़े।

याचिका में दूरसंचार विभाग से थी उम्मीद, लेकिन SC ने..याचिका में दूरसंचार विभाग द्वारा एजीआर की गणना में लिपिकीय और अंकगणितीय त्रुटियों को सुधारने की मांग की गई है। टेलीकॉम कंपनियां यह भी चाहती थीं कि जुर्माना पूरी राशि के बजाय लंबित बकाया के 50% तक सीमित किया जाए और जुर्माने पर ब्याज दर कम की जाए। कंपनियों ने दावा किया कि दूरसंचार विभाग ने 'मनमाना' जुर्माना लगाया है जिसे कम किया जाना चाहिए।

भारती एयरटेल के लिए, राहत ने इसे वित्तीय रूप से मजबूत किया होगा और इसे नियोजित पूंजी पर रिटर्न और शेयरधारकों को रिटर्न में सुधार करने में सक्षम बनाया होगा। हालाँकि, SC का आदेश वोडाफोन आइडिया की मौजूदा बकाया भुगतान करने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा और नकदी प्रवाह पर दबाव बढ़ाएगा।

एक बात तो साफ है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप वोडाफोन-आइडिया को बैक कर रहा है और कंपनी को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए 18000 करोड़ रुपए का ऑफर अप्रैल में निकालने जा रही है। वित्तीय घाटे को लेकर उबरने के लिए ऋण और बैंक गारंटी से उबरने के लिए 35000 करोड़ रुपए दिया। नंबर 3 टेलीकॉम कंपनी के पास अपनी सेवाओं के पुनर्निर्माण और प्रतिस्पर्धी बनने के लिए पांच साल की ₹55,000 करोड़ की पूंजीगत व्यय योजना है।

टॅग्स :Vodafone IdeaआईडियाIdea
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?