लाइव न्यूज़ :

चीनी उत्पादन पन्द्रह जनवरी तक 31 प्रतिशत बढ़कर 142.70 लाख टन : इस्मा

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी देश का चीनी उत्पादन 15 जनवरी तक एक साल पहले की तुलना में 31 प्रतिशत बढ़कर 142.70 लाख टन हो गया। उद्योग निकाय इस्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने अक्टूबर 2020 से शुरू चीनी विपणन वर्ष 2020-21में गन्ने की अधिक उपलब्धता की वजह से विपणन वर्ष 2020-21 में कुल चीनी उत्पादन 13 प्रतिशत बढ़कर 310 लाख टन हपोने का अनुमान जताया है।

पिछले वर्ष 274.2 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश भारत में 2019-20 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) के 15 जनवरी तक 108.94 लाख टन का हुआ था। इस्मा ने कहा कि चालू सत्र में 15 जनवरी तक तक चीनी उत्पादन 142.70 लाख टन रहा जो पिछले साल 33.76 लाख टन अधिक है।

पिछले साल के 440 मिलों की तुलना में इस बार 487 चीनी मिलें काम कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन इस बार 15 जनवरी तक मामूली कमी के साथ 42.99 लाख टन रहा। राज्य में पिछले वर्ष की समान अवधि में उत्पादन 43.78 लाख टन का हुआ था। उत्तर प्रदेश में गन्ने की कमी और चीनी पड़ता गिरा है।

इसी दौरान महाराष्ट्र में उत्पादन एक साल पहले इसी 25.51 लाख टन के मुकाबले इस बार बढ़कर 51.55 लाख टन हो गया।

तीसरे सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य कर्नाटक में उत्पादन 29.80 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 21.90 लाख टन था।

इस्मा ने एक बयान में कहा कि गुजरात में चीनी उत्पादन 4.40 लाख टन, तमिलनाडु में 1.15 लाख टन तक पहुंच गया, जबकि शेष राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा ने मिलकर इस साल के 15 जनवरी तक 12.81 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

इथेनॉल के बारे में, इस्मा ने कहा कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) ने विपणन वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 309.81 करोड़ लीटर का आवंटन किया है, जिसमें क्षतिग्रस्त अनाज और अधिशेष चावल से लगभग 39.36 करोड़ लीटर भी शामिल है।

विपणन वर्ष 2019-20 के दौरान चीनी मिलों को आवंटित अधिकतम स्वीकार्य निर्यात कोटा (एमएईक्यू) के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2020 के दौरान लगभग तीन लाख टन चीनी का निर्यात किया गया, जिसे दिसंबर 2020 तक बढ़ाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई