लाइव न्यूज़ :

सफल उद्यमी अपना ज्ञान, अनुभव विद्यार्थियों, युवाओं में बांटें: गोयल

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस मौके पर सफल उद्यमियों से अपने ज्ञान, अनुभव और विचारों को छात्र-छात्राओं और युवाओं के बीच बांटने का आह्वान किया।

इस परिषद का गठन देश में नवोन्मेष और स्टार्टअप के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के उपाय सुझाने के लिए किया गया है। इससे सतत आर्थिक वृद्धि हासिल हो सकेगी और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन भी हो सकेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने स्कूली स्तर पर भी छात्रों को उद्यमिता का पाठ पढ़ाने पर जोर दिया जिससे विद्यार्थियों को नवप्रवर्तन के लिए प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने सफल उद्यमियों से अपना ज्ञान, अनुभव, विचार और सलाह विद्यार्थियों और युवाओं के साथ साझा करने को कहा। गोयल ने कहा कि ग्रामीण भारत, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के लोगों के पास नवोन्मेषी विचार हैं, जिन्हें आगे लाने की जरूरत है।

परिषद में सफल स्टार्टअप्स के संस्थापक, भारत में कंपनियों को आगे बढ़ाने वाले दिग्गज, स्टार्टअप में निवेशकों को आकर्षित करने वाले लोग और उद्योग संघों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब