लाइव न्यूज़ :

सुभाष चंद्रा जल्द सोनी के खिलाफ दायर कर सकते हैं क्रिमिनल केस, मर्जर न होने से दोनों के बीच बढ़ी तकरार

By आकाश चौरसिया | Updated: January 29, 2024 11:53 IST

अब सुभाष चंद्रा ने सोनी के साथ जी की डील पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने सोनी की मंशा पर सवाल उठाया है। जी चेयरमैन ने इंटरव्यू में बताया कि चंद्रा ने सोनी पर जानबूझकर डील में बाधा डालने और कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देसुभाष चंद्रा ने कहा वो सोनी के खिलाफ क्रिमिनल केस पर विचार कर रहे हैंडील से पीछे हटने की वजह पर सोनी की मंशा पर सवाल उठाया- सुभाष चंद्रासेबी के कदम उठाने से यह साझेदारी खटाई पर चली गई थी

नई दिल्ली: सुभाष चंद्रा ने अपनी कंपनी द्वारा पुनित गोयनका को सीईओ पद से हटाने की पेशकश के बावजूद 10 बिलियन डॉलर के सौदे के पीछे सोनी की मंशा पर सवाल उठाया है। जी चेयरमैन ने ईटी को एक इंटरव्यू में बताया कि चंद्रा ने सोनी पर जानबूझकर डील में बाधा डालने और कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया। 

सुभाष चंद्रा ने दावा किया कि डील के अंतर्गत जी ने सभी शर्तों को पूरा किया था और इस डील से बाहर निकलना ये सोनी की सोची समझी रणनीति है। उन्होंने कहा कि जी के साथ जुड़ने और अंततः पीछे हटने से दोनों पक्ष को नुकसान हो सकता है। 

डील में दरार की वजहबता दें कि इस डील पर तकरार तब शुरू हुई जब सेबी ने जून में कहा कि गोयनका और उनके पिता चंद्रा ने अपने पद का दुरुपयोग किया और अपने फायदे के लिए धन का गबन किया।

सेबी ने इस कदम के बाद ही न ही सुभाष चंद्रा को और न ही उनके बेटे को कंपनी में किसी भी अहम पद यानी कार्यकारी या निदेशक के पद पर बैठने से साफ इनकार कर दिया। जबकि, अब कंपनी में लगातार जांच चल रही है। फिर, भी गोयनका नई गठित कंपनी का अंतरिम सीईओ बनने की पेशकश करते रहे, लेकिन सोनी चाहती थी कि उनके इंडिया ऑपरेशन के सीईओ एन.पी.सिंह को बनाया जाए।

ईकोनॉमिक टाइम्स के इंटरव्यू में सुभाष चंद्रा ने पैसों की हेराफेरी के आरोप को सिरे से नकार दिया। "अगर पैसा स्थानांतरित किया गया होता, तो वो इसकी बात सामने आती", यह कहते हुए कहा कि उन्होंने बैंकों को करीब 40,000 करोड़ रुपये चुका दिए हैं। चंद्रा ने ईटी को बताया कि साल 1998-99 में, एक विश्लेषक ने भविष्यवाणी की थी कि जी इस प्रतिस्पर्धी माहौल में टिक नहीं पाएगा, हम न केवल बचे रहे, बल्कि फले-फूले भी। 

टॅग्स :Zee TVमुंबईभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजारshare bazarReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा