लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन-भारत के बीच मुक्त व्यापार समझैता की दिशा में मजबूत व्यापार भागीदारी पहला कदम: ब्रिटिश मंत्री

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:56 IST

Open in App

लंदन, 26 जनवरी ब्रिटेन और भारत मजबूत व्यापार भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं क्योंकि भविष्य में होने वाले मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) की दिशा में यह पहला कदम है। ब्रिटेन के दक्षिण एशिया मामलों के मंत्री लार्ड तारीक अहमद ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की इस साल भारत यात्रा के दौरान इसे और औपचारिक रूप देने की योजना है।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में राष्ट्रमंडल मामलों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अहमद ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ अभियान में टीके के क्षेत्र में सहयोग के साथ दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तें और प्रगाढ़ होंगे।

भारत के 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अहमद ने कहा, ‘‘हम व्यापार से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिये कदम उठाते रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत के साथ मजबूत व्यापार भागीदारी भविष्य में एफटीए तक ले जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अंतिम लक्ष्य एफटीए है और इस दिशा में पहला कदम उन उपायों में शामिल होने की संभावना है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की इस साल भारत यात्रा के दौरान की जाएगी।’’

मंत्री ने संकेत दिया कि दोनों देशों की कंपनियों के बीच रिश्तों को सुदृढ़ करने के लिये कई व्यवहारिक कदम उठाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में पेशेवरों के मामले में भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इसके तहत दोनों देशों के कुशल पेशेवरों और छात्रों की आवाजाही एक-दूसरे के देशों में आसानी से हो सकेगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत एक रणीतिक भागीदार है और हम राष्ट्रमंडल के अंतर्गत साथ मिलकर काम करने को लेकर काफी इच्छुक हैं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?