लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन तेजी; सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:19 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से सेंसेक्स 460 अंक और मजबूत होकर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, फार्मा और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 61,963.07 अंक तक गया। अंत में यह 459.64 अंक या 0.75 प्रतिशत के लाभ से 61,765.59 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.50 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ से 18,477.05 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। कारोबार के दौरान यह 18,543.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 4.4 प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, मारुति, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख और चीन के सकल घरेलू उत्पाद के निराशाजनक आंकड़ों के बावजूद भारतीय बाजार नयी ऊंचाई पर पहुंच गए।’’

जुलाई-सितंबर की तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब पुनरुद्धार की राह पर है। इससे बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.95 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग लाभ के साथ बंद हुआ।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत बढ़कर 85.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई