लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में तेजी कायम, सेंसेक्स, निफ्टी का लगातार चौथे कारोबारी सत्र में नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:38 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर वृहद आर्थिक संकेतकों में लगातार सुधार तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लंबी छलांग के साथ लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 403.29 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,666.46 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.85 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,682.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

दिन में सेंसेक्स 46,704.97 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। निफ्टी ने भी 13,692.35 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 3.11 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों 1.09 प्रतिशत की गिरावट आई।

कोविड-19 के टीके तथा दुनियाभर की सरकारों द्वारा वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए आर्थिक पैकेज की उम्मीद के बीच अन्य एशियाई बाजार भी लाभ में रहे।

ब्रेक्जिट करार तथा कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम सुगमता से शुरू होने की उम्मीद से यूरोपीय बाजार 10 माह के उच्चस्तर पर पहुंच गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के समर्थन से घरेलू बाजार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। अमेरिका में अतिरक्त वित्तीय प्रोत्साहन की संभावनाओं तथा कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम की संतोषजनक प्रगति से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सार्वजनिक बैंकों को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों के शेयर लाभ में रहे।’’

मोदी ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतकों के उत्साहवर्धक आंकड़ों तथा सकारात्मक खबरों से घरेलू शेयर बाजारों के प्रति निवेशकों का आकर्षण कायम है।’’

एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार अनुमान से तेज हैं और ऐेसे में जीडीपी में वार्षिक गिरावट 7.4 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है। पहले उसने 10.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।

इससे पहले एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी मंगलवार को भारत के वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर -7.7 प्रतिशत कर दिया था। पहले उसने अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।

बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में 0.88 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,484.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?