लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में नरमी जारी, प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट में

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई,10 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव भरे कारोबार के बीच प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट दर्ज की गयी। हाल की तेजी के बाद पिछले दो दिन से मुनाफा वसूली से बिकवाली का दबाव है।

वैश्विक बाजारों में तेजी के समाचारों के बावजूद स्थानीय बाजार में उठा-पटक दिखी। बीएसई-30 सेंसेक्स कुल 666.64 अंक के दायरे की घट-बढ़ के बाद अंत में 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसल कर 51,309.39 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे खिसक कर 15,106.50 अंक रहा।

एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया , ओएनजीसी ,एलएंडटी तथा एसबीआई में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

इसके विपरीत बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में हल्का सुधार रहा।

एशिया में शांघाई , हांगकांग, टोक्यो और सोल लाभ में रहे।

दोपहर बाद खुले यूरोपीय बाजारों में भी शुरू में तेजी का रुझान था।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.23 प्रतिशत चढ कर 61.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें