लाइव न्यूज़ :

Stock Market Update: शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के, जानें शेयर बाजार में इस स्थिति का कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2025 10:12 IST

Stock Market Update:शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25 हजार से नीचे, लेकिन तेजी का माहौल बना हुआ है... सेंसेक्स 241 अंक गिरकर 82,288 पर

Open in App

Stock Market Update: घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स 252.97 अंक की गिरावट के साथ 82,277.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.6 अंक फिसलकर 24,994.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इटर्नल, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 तथा नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अधिकतर अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू