लाइव न्यूज़ :

Stock Market LIVE: 5 जुलाई को शुरुआती कारोबार में गिरावट, 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 11:02 IST

Stock Market LIVE: बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 105.30 अंक फिसलकर 24,196.85 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देStock Market Live Updates Today: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आईIndian Stock Market Today Live: बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर आ गयाStock Market live on july 5: एनएसई निफ्टी 105.30 अंक फिसलकर 24,196.85 अंक पर रहा

Stock Market Live Updates Today: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 105.30 अंक फिसलकर 24,196.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सन फार्मास्यूटिकल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को स्वतंत्र दिवस के मौके पर बाजार बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.11 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,575.85 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा