लाइव न्यूज़ :

स्टीलबर्ड ने सड़क सुरक्षा पहल के लिये एफआईए के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल हेलमेट विनिर्माता स्टीलबर्ड ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वैश्विक मोटरस्पोर्ट संस्था एफआईए के साथ हाथ मिलाया है। इस गठबंधन का उद्देश्य दुनियाभर में फैले एफआईए सदस्य क्लब नेटवर्क के जरिये संयुक्तराष्ट्र के नियमों के अनुरूप हेलमेट उपलब्ध कराना है।

कंपनी की बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कई देशों में गर्मी का मौसम और हेलमेट के ऊंचे दाम की वहह से दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने से बचते हैं। ऐसे बाजारों मे(अंतरराष्ट्रीय आटोमोबाइल फेडरेशन) एफआईए का सुरक्षा और सस्ता हेलमेट कार्यक्रम मोटरसाइकिल सवारी से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

एफआईए के अध्यक्ष जीन टोड्ट के हवाले से बयान में कहा गया है, ‘‘सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में हेलमेट पहनना काफी महत्वपूर्ण है। हमारे सुरक्षित और सस्ते हेलमेट की पहल में स्टीलबर्ड की भागीदारी का मैं स्वागत करता हूं। इस भारतीय कंपनी की बेहतर गुणवत्ता को देखते हुये मैं संतुष्ट हूं कि यह गठबंधन हमारे अंतरराष्ट्रीय पहल की सफलता में सहायक होगा।’’

स्टीलबर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि एफआईए के साथ इस गठबंधन से सड़क सुरक्षा मानकों के मामले में उन क्षेत्रों तक सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जा सकेगा जो कि अब इस मामले में तक अछूते रहे हैं। इसके लिये क्षेत्रों की पहचान एफआईए द्वारा की गई है।

स्टीलबर्ड के भारत में छह विनिर्माण संयंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें