लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री ने मंगोलियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल से कोकिंग कोल के आयात तरीकों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मंगोलियाई संसदीय दल के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और मंगोलिया से अच्छी गुणवत्ता वाले कोकिंग कोयले के आयात की संभावना पर चर्चा की।

इस्पात मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि मंगोलियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत की संसद के निमंत्रण पर 30 नवंबर, 2021 से भारत की सात दिवसीय यात्रा पर है।

इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को यहां मंगोलिया के ग्रेट खुराल (मंगोलिया की संसद) के अध्यक्ष गोम्बोजव जंडनशतर के नेतृत्व में मंगोलियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल और इस्पात मंत्री ने मंगोलिया से अच्छी गुणवत्ता वाले कोकिंग कोयले के आयात की संभावना पर चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा, "दोनों पक्षों ने मंगोलिया को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर गुणवत्ता वाले कोकिंग कोयले के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में विकसित करने की इच्छा व्यक्त की।"

लौह अयस्क और कोकिंग कोल दो प्रमुख कच्चे माल का उपयोग ब्लास्ट भट्टी मार्ग से इस्पात बनाने के लिए किया जाता है। लौह अयस्क भारत में हालांकि उपलब्ध है जबकि कोकिंग कोयले के लिए घरलू उद्योग को आयात पर निर्भर रहना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?