लाइव न्यूज़ :

वृद्धि संकेतकों में राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: तेलंगाना मंत्री

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:42 IST

Open in App

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच भी राज्य में 2.4 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई, जबकि देश में इस दौरान नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की मेहनत और नीतियों को दिया। साथ ही हरीश राव ने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा किए जा रहे ‘‘बड़े-बड़े दावों’’ के विपरीत भारत की आर्थिक वृद्धि दर बांग्लादेश से कम है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘औसत राष्ट्रीय वृद्धि की तुलना में तेलंगाना हर साल बढ़ रहा है... कोरोना के वर्ष में भी, कठिन समय में भी तेलंगाना ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। यह 2.4 प्रतिशत (2020-21 में) थी, जबकि इस दौरान भारत सरकार, हमारी जीडीपी शून्य से तीन प्रतिशत कम थी।’’ मंत्री ने कहा कि 1.29 लाख रुपये की औसत राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के मुकाबले तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय लगभग दोगुनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा