लाइव न्यूज़ :

राजस्थान-कर्नाटक के बाद अब उत्तर भारत के ये राज्य पेट्रोल-डीजल के दामों में कर सकते हैं कटौती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 20, 2018 10:34 IST

Petrol/Diesel Price Reduce in North India Soon: इससे पहले राजस्थान की वसुधंरा राजे सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए कदम उठा चुकी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगे वैट में चार प्रतिशत की कटौती की थी।

Open in App

चंडीगढ़, 20 सितंबर: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राज्यों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती होगी। जब से राजस्थान, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के राज्यों में पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी हुई है तब से कई राज्यों में दबाव बढ़ने लगे थे। बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दाम और पेट्रो पदार्थों की कीमतें एक समान को लेकर उत्तर भारत के कई राज्य अगले सप्ताह में बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में वैट की दरें घटाने से लेकर कई मसलों पर चर्चा होनी है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में  देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हिस्सा लेंगे। इससे पहले राजस्थान की वसुधंरा राजे सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए कदम उठा चुकी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगे वैट में चार प्रतिशत की कटौती की थी। इसके चलते यहां पेट्रोल में 2.50 रुपये की कमी आई। 

वैट दर घटाने से इन राज्यों में हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत कम

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तेल पर लगे वैट को कम करने की घोषणा की थी। इस कमी के बाद आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपए की कटौती हुई।

आपको बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को भी बढ़ोतरी देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 82.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 6 पैसे बढ़कर 73.78 रुपये प्रति लीट पर पहुंच गया है।   

टॅग्स :पंजाबपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम