लाइव न्यूज़ :

घरों की बिक्री बढ़ाने के लिये स्टाम्प ड्यूटी घटाने पर विचार करें राज्य: आवास सचिव

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को राज्यों से संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टाम्प ड्यूटी कम करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आवासीय इकाइयों की बिक्रर बढ़ेगी, जिससे राज्यों के राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा आयोजित एक आभासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय ने स्टाम्प शुल्क को कम करने के लिये राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को दो बार लिखा था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारों ने स्टाम्प ड्यूटी कम कर दी है, जिसके कारण आवास की बिक्री बढ़ गयी है।

मिश्रा ने कहा कि वह फिर से सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे और स्टाम्प ड्यूटी में कमी के लिये उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों की कुल आय प्रभावित नहीं होगी क्योंकि बिक्री की संख्या बढ़ जायेगी।

सचिव ने कहा कि केंद्र द्वारा किये गये उपायों और कुछ राज्यों द्वारा स्टाम्प ड्यूटी में कटौती के कारण पिछले कुछ महीनों में आवास की बिक्री में सुधार हुआ है। मिश्रा ने कहा कि बिल्डरों ने सरकार द्वारा हाल ही में घोषित कर राहत का लाभ उठाना शुरू कर दिया है। इससे आवास की बिक्री बढ़ाने और न बिक पाये घरों को कम करने में मदद मिलेगी।

मिश्रा ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र न सिर्फ देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान देता है, बल्कि यह बड़े स्तर पर रोजगार का भी सृजन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें