लाइव न्यूज़ :

सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने महंगा किया होम लोन, नई दरें एक अप्रैल से लागू, जानें कितनी हुई ब्याज दर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2021 16:23 IST

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे अन्य बैंक भी होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक अप्रैल 2021 से एसबीआई ने होम लोन की न्यूनतम ब्याज बढ़ा दी है।ग्राहकों के लिए इस महीने से होम लोन की न्यूनतम दर 6.95 फीसदी हो गई है।पिछले महीने तक यह 6.70 फीसदी थी।

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। आवास ऋण पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं।

कर्जदाताओं पर असर दिखेगाः देश के सबसे बड़े सार्वजनिक ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 25 आधार अंकों (bps) से 6.70 प्रतिशत से 6.95 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। एसबीआई होम लोन पर ब्याज दर 1 अप्रैल, 2021 से लागू हुई। एसबीआई की होम लोन पर ब्याज दर में बढ़ोतरी से अन्य बैक भी लोन बढ़ा सकते हैं। 

आवास ऋण 6.70 प्रतिशत ब्याज पर देने की पेशकश की थीः भारतीय स्टेट बैंक ने 1 मार्च 2021 को न्यूनतम ब्याज दर 6.80 प्रतिशत से 6.70 प्रतिशत कर दी थी। संशोधन के साथ ही 6.70 प्रतिशत की निचली ब्याज दर की सीमित अवधि की व्यवस्था 31 मार्च को समाप्त हो गई है। एसबीआई ने सीमित अवधि के लिए 75 लाख रुपये तक का आवास ऋण 6.70 प्रतिशत ब्याज पर देने की पेशकश की थी।

आवास ऋण पर ब्याज दर 6.75 प्रतिशत थीः वहीं 75 लाख से पांच करोड़ रुपये के आवास ऋण पर ब्याज दर 6.75 प्रतिशत थी। एसबीआई की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार नयी 6.95 प्रतिशत की ब्याज दर एक अप्रैल से प्रभावी हो गई है। नयी दरें सीमित अवधि की पेशकश की तुलना में 0.25 प्रतिशत अधिक हैं। एसबीआई द्वारा आवास ऋण की न्यूनतम दरों को बढ़ाए जाने के बाद अन्य बैंक भी इसी तरह कदम उठा सकते हैं।

बैंक ने आवास ऋण पर एकीकृत प्रोसेसिंग शुल्क भी लगायाः बैंक ने आवास ऋण पर एकीकृत प्रोसेसिंग शुल्क भी लगाया है। यह ऋण की राशि का 0.40 प्रतिशत और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में होगा। प्रोसेसिंग शुल्क न्यूनतम 10,000 रुपये और अधिकतम 30,000 रुपये (और जीएसटी) होगा। पिछले महीने एसबीआई ने आवास ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क 31 मार्च तक माफ करने की घोषणा की थी।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाभारत सरकारआईसीआईसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम