लाइव न्यूज़ :

अच्छे व्यापार के लिए वैश्विक फुटबॉल प्रतियोगिताओं के प्रसारण पर एसपीएसएन की नजर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उपजी निराशाजनक स्थिति के बीच निजी प्रसारक सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन) लोगों का मिजाज बदलने और अच्छा व्यापार करने के लक्ष्य के साथ यूईएफए यूरो 2020 एवं कोपा अमेरिका 2021 जैसे आगामी वैश्विक फुटबॉल प्रतियोगिताओं पर ध्यान दे रही है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नेटवर्क को 11 जून से शुरू हो रहे यूरोप के 11 शहरों में आयोजित होने वाले और शीर्ष 24 टीमों के बीच खेले जाने वाले यूरो 2020 कप के प्रसारण से 200 करोड़ रुपए तक का विज्ञापन राजस्व कमाने की उम्मीद है। पिछले साल महामारी की वजह से यह प्रतियोगिता टाल दी गयी थी।

प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिताओं से पहले एसपीएसएन ने एक नया खेल चैनल - सोनी टेन 4 भी शुरू किया है। यह चैनल तमिल एवं तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर इन प्रतियोगिताएं का छह भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम शामिल हैं।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी (वितरण) और प्रमुख (खेल) राजेश कौल ने पीटीआई-भाषा से कहा, "पूरे देश को इस समय अपना मिजाज बदलने के लिए इस तरह की बड़ी प्रतियोगिताओं की जरूरत है। हमारे लिए ये प्रतियोगिताएं इससे बेहतर समय पर नहीं हो सकती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें