लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने अप्रैल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का 50 प्रतिशत तक वेतन रोका

By भाषा | Updated: May 1, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई स्पाइसजेट ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते कारोबार प्रभावित होने से अप्रैल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का 50 प्रतिशत तक वेतन रोका है।

सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पायलट और केबिन क्रू सहित कर्मचारियों का अप्रैल का वेतन 10 से 50 फीसदी तक रोका गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, ड्राइवरों जैसे जूनियर कर्मचारियों को अप्रैल में पूरी तनख्वाह दी गई है।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह अप्रैल में कोई वेतन नहीं लेंगे।

कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से विमानन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है, क्योंकि हवाई यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।

विमानन कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि कम वेतनमान वाले कर्मचारियों को वेतन टाले जाने से कोई दिक्कत न हो और उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सीएमडी ने अपना पूरा वेतन छोड़ने का फैसला किया है। यह केवल एक अस्थाई उपाय है और कंपनी द्वारा रोके गए वेतन का भुगतान हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव