लाइव न्यूज़ :

एसएंडपी ने भारत की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को घटाकर 9.8 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई वैश्विक साख निर्धारक संस्था एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के पूर्वानुमान को घटाकर 9.8 प्रतिशत कर दिया।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते आर्थिक सुधार की गाड़ी पटरी से उतर सकती है और बैंकों की ऋण वसूली प्रभावित होगी।

अमेरिका स्थित इस साख निर्धारक एजेंसी ने अप्रैल 2021- मार्च 2022 के वित्तवर्ष के लिए 11 प्रतिशत के जीडीपी वृद्धि दर की भविष्यवाणी की थी जिसका आधार, आर्थिक गतिविधियों को तत्काल फिर से खोला जाना और राजकोषीय प्रोत्साहन दिये जाने को बनाया गया था।

एसएंडपी ने इस समय भारत की रेटिंग स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘बीबीबी नकारात्मक’ तय की है। उसने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट का स्तर देश की वित्तीय साख को प्रभावित करेगा।

भारत सरकार की राजकोषीय स्थित पहले से दबाव में है। वित्त वर्ष 2021 में सार्वजनिक सरकारी घाटा जीडीपी का लगभग 14 प्रतिशत है और शुद्ध ऋण जीडीपी के 90 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स एशिया-प्रशांत के मुख्य अर्थशास्त्री शॉन रोशे ने कहा, ‘‘भारत की दूसरी लहर ने हमें इस वित्त वर्ष के लिए अपने जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमान को संशोधित करने के लिए मजबूर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें