लाइव न्यूज़ :

सोमा मंडल ने संभाला सेल चेयरमैन का पदभार

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि सोमा मंडल ने उसके चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

सेल के चेयरमैन का पदभार संभालने से पहले, वह देश की इस सबसे बड़ी स्टील कंपनी सेल की निदेशक (वाणिज्यिक) थीं।

मंडल ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) राउरकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1984 में स्नातक किया है। उन्होंने स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षु के रूप में अपना करियर शुरू किया और नाल्को में निदेशक (वाणिज्यिक) बन गयीं।

बयान के अनुसार, वह 2017 में सेल में निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में शामिल हुईं।

मंडल ने अनिल कुमार चौधरी की जगह ली है, जो विभिन्न भूमिकाओं में 36 वर्षों तक कंपनी की सेवा करने के बाद बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गये।

मंडल ने कहा, ‘‘हमारा तत्काल ध्यान कंपनी की टॉपलाइन (राजस्व) और बॉटमलाइन (लाभ) में सुधार करना है। हम अपने सभी हितधारकों के लिये मूल्य में सुधार करने और इसे संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिये रणनीतियों पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सेल के पास दशकों से अपने कर्मचारियों और नेतृत्व के विशाल योगदान के साथ एक समृद्ध विरासत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें